फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिव कॉलोनी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई। शिव कॉलोनी निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी के पास एटीएम से 19 जुलाई को रुपये निकालने गया था। व्यक्ति ने एटीएम से पांच हजार रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद रुपये गिनने लगा तो डेबिट कार्ड एटीएम में ही रह गया। इसी दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने पिन कोड देख लिया और 17500 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने व्यक्ति को दूसरे बैंक का एटीएम थमा दिया। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें