फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क पार करते समय पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। बसताड़ा चौक पर रविवार की रात को पिकअप गाड़ी ने सड़क पार करते दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के बदायूं निवासी अर्जुन की मौत हो गई। उनके साथी पप्पू का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मधुबन थाना के जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि बदायूं निवासी पप्पू और अर्जुन हिसार से अपने गांव लौट रहे थे। रविवार की रात को दोनों बसताड़ा चौक पहुंचे और जीटी रोड पार करते समय उन्हें करनाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें लोगों की मदद से कल्पना चावला राजकीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि हादसा पिकअप चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। ताकि आरोपी का सुराग लग सके।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें