फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जगहों से एक लाख की नकदी और हजारों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक ही दिन में पांच अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर करीब एक लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं जहां नकदी नहीं मिली, वहां से चोर हजारों का सामान ले गए। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के दावे करती है इसके बावजूद लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। एक से आठ सितंबर के बीच चोरों ने करीब 50 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1
20 मिनट में गल्ले से उड़ाए 20 हजार रुपये
डेरा जींद रोड असंध निवासी गगदीप सिंह ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ट्रैक्टर मार्केट असंध में केएस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह आठ सितंबर की दोपहर 1:20 बजे गल्ले और दुकान के शीशे वाले गेट का ताला लगाकर बाहर गया था। जब 20 मिनट बाद दुकान पर पहुंचा तो शीशे वाले गेट और गल्ले का ताला टूटा था। जिसमें से 20 हजार रुपये गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात लोग नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उसके रुपये चुराए हैं।
विज्ञापन

केस-2
ताला तोड़कर 55 हजार रुपये साफ
गांव गढ़ी गुजरान निवासी हुक्म चंद ने थाना इंद्री पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव फुसगढ़ में पेस्टीसाइड की दुकान है। वह आठ सितंबर को 12:30 बजे बस से चंडीगढ़ गया तो दुकान पर ताला लगा गया। जब शाम साढ़े सात बजे दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और गल्ले से 35 हजार रुपये व पर्स से 20 हजार रुपये गायब थे।
केस-3
नकदी और सामान चोरी
पुराना डाकखाना निवासी शाम ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के सामने वेल्डिंग का खोखा है। छह सितंबर को वह रात आठ बजे खोखा बंद कर घर चला गया। जब सात सितंबर को खोखे पर आया तो उसका दरवाजा टूटा था। जिसमें से एक बड़ा जैक, बिजली वेल्डिंग सेट, चार एल्युमिनियम औजार और 3500 रुपये नकदी गायब थी।
केस-4
दुकान का ताला तोड़ निकाले 25 हजार रुपये
रेलवे रोड निवासी सचिन कुमार ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जाटियाना ट्रैवल के नाम से रेलवे रोड पर दुकान है। वह सात सितंबर की दोपहर दो बजे कुंजपुरा रोड मार्केट में गया था। जब शाम पांच बजे वापस आया तो एल्युमिनियम गेट का ताला टूटा था और गल्ले से 25 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी थे।
विज्ञापन

केस-5
पशु चिकित्सालय में वारदात
पशु चिकित्सालय जांबा के वीएलडीए मन्नु ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को पशु अटेंडेंट महाबीर सिंह ने उसे बताया कि राजकीय पशु औषधालय ऐबला में चोरी हो गई है। जिसमें चोर एक किलो इलेक्ट्रिक वजनी स्केल, इलेक्ट्रिक डीहॉर्नर, क्रायोसील दो लीटर, लोहे की छड़ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें