फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Fri, 14 Feb 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भट्टमाजरा के  समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल मंजीत सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने काम पर जाने के लिए घर से चला था।
विज्ञापन


बस अड्डे पर पंहुचने पर पिहोवा की तरफ से आ रही ट्रैक्स गाड़ी में उसने इस्माईलाबाद जाने के लिए लिफ्ट ली थी। जैसे ही वे लोग भट्टमाजरा गांव से कुछ दूरी पर पंहुचे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उनकी ट्रैक्स में टक्कर दे मारी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्स गाड़ी सड़क पर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा गाड़ी का चालक मनोज कुमार निवासी गांव सेगा तितरम गाड़ी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें