फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से गई एक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। मंगलवार को 371 नए केस सामने आए हैं, वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई। 475 मरीज ठीक भी हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना के 2372 सक्रिय केस हैं। अब तक 576 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार 24 घंटे में 2082 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 683041 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 46612 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 43664 मरीज ठीक होकर घर चले गए। सोमवार को कोरोना के 137 पॉजिटिव केस आए थे। संक्रमितों में डिप्टी सीएमओ सहित छह डॉक्टर शामिल हैं। इनमें एक दंत चिकित्सक भी शामिल है। इसके अलावा स्टाफ नर्स, चर्च के फादर, एसआई, 23 विद्यार्थी, छह बैंक कर्मी, सात सरकारी अध्यापक, दो प्रोफेसर, कैदी, एएनएम, सीएचसी बल्ला का फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन

367 लोगों को किया होम आइसोलेट
पॉजिटिव केसों में 367 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। एक मरीज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। दो मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं। एक को जिला जेल में आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों में 277 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 38 लोगों ने पहली डोज तो 56 लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

नौ लाख लोगों ने ही लगवाई दूसरी डोज
मंगलवार को 98 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 2510 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 21 लाख 57 हजार 890 वैक्सीन की टोटल डोज लगी है। इनमें से 12 लाख 48 हजार 765 लोगों को पहली डोज, 9 लाख 2 हजार 926 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। बूस्टर डोज 6199 लोगों ने लगवाई है। अभी तक 57886 किशोर-किशोरियों ने डोज लगवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें