फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 111 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा 111 पॉजिटिव केस आए हैं। रूप कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। वह टीबी का मरीज था। इसके अलावा 5 बैंक मैनेजर, मधुबन पुलिस अकादमी स्थित फॉरेंसिक लैब का साइंटिस्ट, डॉक्टर, डीएवी कॉलेज का प्रिंसिपल, एक लेक्चरर, बिजली निगम के दो कर्मचारी, डीसी ऑफिस का एक कर्मचारी, वार्ड 10 का पार्षद, नगर निगम अधिकरी व दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 46107 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 42702 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2343 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है, 688 एक्टिव हैं तथा 1630 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में बुधवार को 111 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 18 केस एंटीजेन टेस्ट तथा 93 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
सेक्टर 13 में 10 केस, सेक्टर 6 में तीन केस, अवतार कॉलोनी में 5 केस, विकास कॉलोनी तरावड़ी में 2 केस, ओल्ड चार चमन में चार केस, रामनगर में दो केस, सदर बाजार में दो केस, सेक्टर 7 में 3 केस, शिव कॉलोनी में 2 केस, आनंद विहार में 3 केस, गांव गोंदर में दो केस, नीलोखेड़ी, गोशाला रोड करनाल, सीतामई, मेडिकल कॉलेज के सामने मेडिकल स्टोर संचा, हांसी चौक, न्यू रमेश, मधुबन, गंजो गढ़ी, गांव शाहपुरा, जुंडला, अमृतपुर कलां, जुंडला गेट, सेक्टर 8 मॉडल टाउन, सेक्टर 9, वजीर चंद, सेक्टर 32, सेक्टर 14, सेक्टर 5, मोती नगर, सेक्टर 16, संत नगर, मीरा घाटी, आनंद विहार, मटक माजरी, सेक्टर 5, सुभाष गेट, भैनी खुर्द, कुंजपुरा, डीएवी कॉलेज, निसिंग, कलसोरा, लबकरी सहित अन्य जगहों से कोरोना पॉजिटिव केस मिले है।
विज्ञापन

500 रुपये लगेगा जुर्माना
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाये जाते है, उन्हें अस्पताल में रखने के बजाए नीलोखेड़ी के नजदीक स्थित गुरुकुल में स्थापित किये गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें