करनाल। जिले में कोरोना का रविवार को एक केस आया और 2 मरीज ठीक होकर घर चले गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 453382 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 413235 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 39994 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39433 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 6.97 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। जिले में अब तक 550 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दो सेंटरों पर 640 को लगा टीका, वैक्सीन की कमी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए दो ही सेंटर बनाए गए थे। विभाग के पास वैक्सीन की कमी हो गई है। इन दो सेंटरों पर 640 लोगों ने टीका लगवाया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।