फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुर्तगाल से आए व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि से हड़कंप मंच गया है। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित व्यक्ति के बरानी खालसा गांव में सैंपलिंग कराएगा। वहीं ओमिक्रॉन पॉजिटिव व्यक्ति के छह साल के बेटे का सैंपल भी दिल्ली भेजा गया है, क्योंकि पिता के बाद 19 दिसंबर को बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बुधवार को जिले में कोरोना का एक नया केस आया है। जिले में अब तक कोरोना के 17 केस एक्टिव हैं। 555 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2136 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 623822 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 579268 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 40066 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39494 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में चार स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तबदील किया गया है। जिसमें बरानी खालासा भी शामिल है।
विदेश से आए 112 लोगों की जानकारी नहीं
जिले में विदेश से अब तक 1450 लोग आ चुके हैं। करीब 112 लोगों के बारे में जानकारी नहीं है कि वे कहां रह रहे हैं। अब तक जिले में विदेश से आने वाले दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए थे। इनमें एक मालदीप, दूसरा पुर्तगाल से आया था जो अब ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है। मालदीप से आए व्यक्ति की रिपोर्ट मंगलवार को ही निगेटिव आ गई थी।
विज्ञापन

कोरोना के नहीं थे कोई लक्षण
अब स्वास्थ्य विभाग पुर्तगाल से आए व्यक्ति से जानकारी जुटा रहे हैं कि वह पुर्तगाल से आने के बाद किन-किन लोगों से मिला था। ताकि उन लोगों के भी सैंपल लिए जा सकें। सबसे बड़ी बात यह है कि इस व्यक्ति में कोरोना का एक भी लक्षण नहीं था, न इसे खांसी थी न ही बुखार। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में यह व्यक्ति दाखिल है। डॉक्टरों के अनुसार इसका स्वास्थ्य ठीक है।
इस माह अब तक 27 केस आ चुके
इस महीने में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक दिसंबर से लेकर अभी तक कोरोना के 27 केस आ चुके हैं। 11 दिसंबर को चार केस आए थे। इसके बाद 18 और 20 दिसंबर को पांच-पांच केस आए थे। 18 दिसंबर को भी पुर्तगाल से आया 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन

पुर्तगाल से आए व्यक्ति का सैंपल दिल्ली भेजा गया था। जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है। उसे पहले ही मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया गया था। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। एक छह साल का बेटा पॉजिटिव आया था। उसका भी सैंपल दिल्ली भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारियां हैं। लोगों से अपील है कि वह कोरोना की पहली और दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।
-डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें