करनाल। एंटी नारकोटिक सेल और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक के कब्जे से ट्रोमाडोल की 1152 कैप्सूल भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर के सुहेल के रूप में हुई है।
टीम के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान वे इंद्री बस अड्डे के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि यूपी के सहारनपुर निवासी सुहेल नशीली गोलियां लेकर यहां आया है और भादसों रोड पर नाई की दुकान के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।
इसके बाद टीम ने इंद्री थाने में सूचना देने के बाद बताई पहचान के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो एक लड़का सड़क किनारे खड़ा था, जिसके पास पिट्ठू बैग था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुहेल बताया। पुलिस ने ट्रोमाडोल कैप्सूल को सील कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद