फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अवैध शराब निकालते हुए एक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव बंदराला में सीआईए असंध की टीम ने एक व्यक्ति को घर में अवैध तरीके से शराब निकालते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से शराब तैयार कर अवैध रूप से बेच रहा था।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज रामफल ने बताया कि रात को स्पेशल शाखा के मुख्य सिपाही जरनैल सिंह की अध्यक्षता में टीम अपराध रोकथाम के लिए करनाल असंध रोड टी-प्वाइंट बंदराला पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि बूटा सिंह निवासी गांव बंदराला कच्ची शराब बनाने का काम करता है। जोकि घर के अंदर अवैध कच्ची शराब तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा आरोपी बुटा सिंह वासी बंदराला को उसके घर से काबू किया गया। मौका पर छानबीन करने पर पाया कि आरोपी ईंटों से एक भट्ठी बनाकर उसके ऊपर बर्तन रखकर अवैध रूप से शराब तैयार कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब तैयार करके 400 रुपये प्रति दो लीटर के हिसाब से आसपास के गांवों के लोगों को सप्लाई करता है। पुलिस ने मौके पर से एक प्लास्टिक की कच्ची शराब की कैनी, 80 लीटर लाहन, ईंटों से बनाया हुआ चूल्हा, सिल्वर का तसला, स्टील का जग, प्लास्टिक का पाइप, इंधन व बोतल आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें