फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बना हुआ था स्वीमिंगपुल डेढ़ साल के बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर की बालाजी कालोनी में घर के अंदर बने एक स्वीमिंग पूल में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बालाजी कालोनी निवासी अमरदीप ने बताया कि उसके तीन बच्चे थे। वह जिस घर में रह रहा है वहां पहले प्ले स्कूल खुला था। जो कि अब बंद हो चुका है। यहां पर एक छोटा सा स्वीमिंग पूल बना हुआ है। उसने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का हर्षदीप बुधवार सुबह इस स्वीमिंग पूल की ओर चला गया और उसमें गिरकर डूब गया। किसी को इसकी भनक नहीं लगी। काफी देर तक उसी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। जब उसकी तलाश की गई तो वह पानी में मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें