फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्थापना दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

Tue, 26 Nov 2024 07:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल में 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह पंच कुंडीय यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में खेल व शिक्षा क्षेत्र में नाम कमाने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। लड़कियों ने अनेक आकृतियां बनाकर समाज हित के लिए संदेश दिए।

प्रबंधन समिति आर्य कन्या गुरुकुल व गुरुकुल परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढाड़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। वहीं वशिष्ठ अतिथि समाजसेवी सुभाष शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने 51 वर्ष पहले इस कार्य की नींव रखी। उनकी सोच हमारी बेटियों की पढ़ाई प्रति कितनी अच्छी थी। जो व्यक्ति घर से फ्री होकर ऐसे कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने पास से व दूसरों से धन इकट्ठा कर इसमें योगदान देते हैं, वे कोई साधारण आदमी नहीं हैं। उन्होंने गांव की मांग पर कॉलेज के अधूरे भवन को जल्द बनाया जाएगा। यह बेटियों के उत्थान का कार्य हैं। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जयदेव आर्य, राजेश आर्य, प्रधान सुभाष साध, प्रिंसिपल चमन लाल, प्रधानाचार्य अजमेर पान्नू, धर्मवीर पूर्व प्रधान, दीपक सरपंच, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें