कुरुक्षेत्र में ब्लैकमेल करके एक लाख 70 हजार रुपये हड़पने के मामले में न्यायालय ने प्रोडक्शन वारंट पर दो महिलाओं को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर में 27 नवंबर को सेक्टर-13 निवासी केयू के सेवानिवृत्त कर्मचारी डीके गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि युवती रजनी, मेघराज मित्तल ने एक अन्य महिला व युवती के साथ मिलकर उसकी धोखे से फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल किया।
डीके ने बताया कि सभी आरोपियों ने धोखे से फोटो लेकर उससे एक लाख 70 हजार रुपए हड़प लिए। डीके ने बताया कि उनके पास 15 नवंबर को फोन आया था उसने शिक्षा से संबंधित जानकारी अपनी पुत्री को देने के लिए अपील की थी। इसके आधे घंटे बाद एक महिला अपनी लड़की के साथ उसके घर आई और जानकारी लेने लगी।
थोड़ी देर बाद वह लड़की मेरे पास आई और बातें करने लगी है। कुछ ही देर में कपड़ों में कीड़ा घुसने का बहाना करके मेरे पास आ गई और एक फोटोग्राफर व एक महिला आपने आपको पुलिस कर्मी बताते हुए मेरे घर के अंदर आ गए। इसके बाद उन्होंने मेरी फोटो कर ली और मुझसे मामला रफा दफा करने के लिए पैसे की मांग की।
मामला दर्ज होने उपरांत मामले की जांच अपराध शाखा एक प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगदीश चंद व महिला पुलिस टीम को सौंपी गई।
मामले में जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर आशा रानी उर्फ सिमी पत्नी रामपाल व रजनी बाला पत्नी राजिंद्र कुमार जोकि अन्य मामले में जेल में बंद थी को दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।