फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक टॉर्च के साथ स्पेशल ओलंपिक भारत शुरू

Sat, 22 Aug 2015 12:32 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तपन पुनर्वास सोसाइटी ने शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में स्पेशल ओलंपिक भारत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के तहत 22 और 23 अगस्त को स्पेशल खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान फ्लोर बाल और फ्लोर हॉकी खेली जाएगी। दोपहर तीन बजे शुक्रवार को ओलंपिक टॉर्च रन के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। सिविल अस्पताल से कर्ण स्टेडियम तक मनबीर चौधरी टॉर्च के साथ दौड़े। कर्ण स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक ने टॉर्च को मुख्य अतिथि सीटीएम सतीश कुमार तक पहुंचाया। सीटीएम सतीश कुमार ने ध्वजारोहण करके स्पेशल खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा की स्पोर्ट्स डायरेक्टर अंजू वाजपेयी ने सीटीएम सतीश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में 2011 वर्ल्ड समर गेम में रोलर स्केटिंग में गोल्ड मेडल विजेता अरुण (करनाल),  2015 वर्ल्ड समर गेम में दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता सूबे सिंह (फरीदाबाद) और रोलर स्केटर ईशांत टुटेजा (गुड़गांव), हैंडबाल में सिल्वर मेडल विजेता दीपक फरीदाबाद, वेदपाल गुड़गांव और पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता प्रियंका हसीजा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


 इस चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी नेशनल स्तर पर नवंबर में हिमाचल में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वर्ल्ड विंटर गेम 2017 के लिए संभावित के रूप में चुने जाएंगे। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें