फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधिकारी तुरंत निपटाएं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को नेहरू पैलेस मार्केट में चाय पर चर्चा कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याएं तुरंत निपटाएं। 
चाय पर चर्चा की शुरुआत भगवान श्रीराम के भजन से की गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि करनाल मेरा परिवार है और सेवा ही सरोकार के साथ मैं जनता के लिए पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य कर रहा हूं। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसके लिए निरंतर जनता के बीच हूं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में भी करनाल आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की प्रत्येक प्रस्तावित योजना पर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा और नई संभावित योजनाओं पर भी काम किया जाएगा, जिससे करनाल का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर प्रत्येक वार्ड मे विकास की गति जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें