फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही छोड़ जवाबदेह बनें अधिकारी : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को महापौर रेनू बाला गुप्ता ने अपने कार्यालय में जन सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाकर लोगों की समस्याओं का निवारण करवाया। इसमें सीवरेज की समस्याएं अधिक आईं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जवाबदेह बनें।
किसी को बिना वजह निगम के चक्कर न काटने पड़ें। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़कों को गड्ढा मुक्त करना, बरसाती नालों की साफ-सफाई तथा स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने जैसे कार्य करवाए जाएं। अधिकारी अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें, किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें