फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब सिर्फ 1550 रुपये में मिलेगा जलापूर्ति व सीवर कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि सरकार ने जलापूर्ति व सीवरेज के नए कनेक्शन लेने पर लगने वाला रोड कट शुल्क माफ कर दिया है। अब रिहायशी क्षेत्र में नए कनेक्शन लेना आसान हो गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कच्ची गली या इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक की गली होने पर 5940 रुपये और सीमेंट कंक्रीट या तारकोल सड़क होने पर 9900 रुपये रोड कट शुल्क लगता था, जो माफ कर दिया गया है। कनेक्शन लेते समय अगर नागरिक मीटर नहीं लगवाते, तो उन्हें रोड कट शुल्क देने अनिवार्य होंगे। उन्होंने बताया कि कनेक्शन लेने पर अब केवल 1550 रुपये फीस के रूप में देने होंगे। आवेदन करने के एक सप्ताह बाद कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। घरेलू कनेक्शन लेने पर सालाना बिल 720 रुपये आएगा। अगर मीटर नहीं लगवाया गया, तो यह राशि बढ़कर 1440 रुपये हो जाती है। कॉमर्शियल कनेक्शन लेने पर सालाना बिल 1500 रुपये आता है और मीटर न लगवाने पर यह बिल 15000 रुपये हो जाता है। नगर निगम अवैध कनेक्शन को वैध करवाने के लिए नोटिस वितरित कर रहा हैं। अब तक करीब 13 हजार नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से करीब 1550 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कनेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को रजिस्ट्री, आधार कार्ड, परिवार पहचानपत्र, मालिक की फोटो, प्रॉपर्टी आईडी और पानी मीटर का बिल प्रार्थनापत्र के साथ संलग्न करके देना होगा। इसके साथ एक शपथपत्र भी देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नागरिक नगर निगम कार्यालय के भूतल पर स्थित कमरा नंबर 128 में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें