फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ाने के लिए शुरू की एसपीआरईई योजना

Wed, 05 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की एसपीआरईई 2025 नाम की नई योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य उन नियोक्ता और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देना है जो अभी तक ईएसआईसी योजना में शामिल नहीं हुए हैं। योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। ईएसआईसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत नियोक्ता और कर्मचारी बिना किसी डर या पेनल्टी के ईएसआईसी में पंजीकरण कर सकते हैं। चाहे वे ठेके पर काम करने वाले हों या अस्थायी कर्मचारी हों या छोटे प्रतिष्ठान में काम करने वाले हों। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के जरिये पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें