फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्यूबवेल कनेक्शन 70 मीटर तक नि:शुल्क होगा स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम अब 70 मीटर तक के दायरे में ट्यूबवेल कनेक्शन को बिना शुल्क के स्थानांतरित करेगा। यह सुविधा किसानों को संबंधित सब डिवीजन में आवेदन के बाद दी जाएगी। इसमें लगने वाले खंभे, तार व अन्य बिजली उपकरण व स्टाफ बिजली निगम उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

यह सुविधा केवल उन्हीं मामलों में लागू होगी जहां नया स्थान भी उसी किसान के नाम पर होगा। खासकर उन मामलों में जहां बोरवेल फेल होने, पानी में खारापन, या सरकारी अधिग्रहण जैसी स्थितियों के कारण ट्यूबवेल का स्थान बदलना पड़ता है। पहले, कनेक्शन स्थानांतरित करने पर किसानों को 30 से 40 हजार रुपये तक का खर्च आता था। इस नई सुविधा से किसानों को काफी राहत मिलेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बड़ी संख्या में ट्यूबवेल कनेक्शन सक्रिय हैं। इस सुविधा के लिए किसान का बिजली बिल क्लीयर होना अनिवार्य है। किसान किसी भी मामले में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।

मीटर खराब होने पर निगम बदलेगा
किसानों के खेत में मीटर में खराबी आने, सड़ने व बारिश का पानी तार के जरिये मीटर में जाने की स्थिति में भी किसान को पंजीकृत मोबाइल से ऑनलाइन शिकायत या आवेदन करना होगा। उसके बाद निगम की टीम खुद आकर किसान का ट्रांसफार्मर नि:शुल्क बदलकर जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली निगम की ओर से किसान को एपी ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम सही कराने, लाइन शिफ्ट कराने, मीटर बदलवाने जैसी सुविधा बिजली निगम की ओर से नि:शुल्क दी जा रही है। बशर्तें किसान बिजली निगम का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

- नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें