फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब जुंडला की अनाज मंडी में 594 फर्जी गेटपास से गड़बड़ी का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धान खरीद के सीजन में फर्जी गेटपास से गड़बड़ी की चौथी शिकायत जुंडला की अनाज मंडी से आई है। यहां पर सीजन में 594 फर्जी गेटपास काटकर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
आरोप है कि जिन गाड़ियों के नंबर से ये फर्जी गेटपास कटे हैं, जीपीएस लोकेशन के आधार पर उनकी तय की गई दूरी शून्य रही है। इन गाड़ियों में 4 लाख 87 हजार 191 बैग धान के ढोए हुए दिखाए गए हैं। फर्जीवाड़े का आरोप डीएफएससी और हैफेड के अधिकारियों पर लगा है। खराजपुर गांव के विकास शर्मा ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, डीएफएससी, हैफेड मुख्यालय, उपायुक्त और एसपी करनाल को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि ई-खरीद पोर्टल पर हैफेड ने जुंडला में 786 में से 244 गेटपास में 1 लाख 87 हजार 856 बैग ढोए हैं। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 350 गेटपासों की दूरी शून्य है और इसमें 2 लाख 99 हजार 335 बैग ढोए हुए दिखाए हैं। आरोप है कि शून्य दूरी के इन फर्जी गेटपासों को कागजों में ही धान खरीदा है।
विज्ञापन

जिन अधिकारियों पर आरोप लगाया है, उन्होंने इन्हें निराधार बताया है। एसपी का कहना है कि नई आई शिकायतें में जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि फर्जीवाड़ा हुआ है या नहीं। अब से पहले असंध और कुंजपुरा मंडी की तीन शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें