फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बना मास्क प्रवेश नषेध

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी सतर्क दिखाई दी। इस दौरान जीआरपी के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतने वाले कुछ युवाओं को सचेत किया और उन्हें मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी। जीआरपी थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना मास्क के रेलवे स्टेशन में किसी को भी प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हिदायतों का पालन करना जरूरी है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम स्टेशन पर कोविड जांच के लिए सुबह से दोपहर तक डटी रही। इस दौरान स्टेशन पर दोपहर करीब 3:10 बजे रुकी ‘भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन’ के कर्मचारी बिना मास्क नजर आए। ये ट्रेन चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। हालांकि ट्रेन में सवार ज्यादातर यात्रियों ने मास्क लगा रखे थे। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने कहा कि बिना मास्क के स्टेशन पर किसी को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि कोरोना संबंधी सभी हिदायतों का पालन करें। सोमवार को भी कर्मचारियों ने स्टेशन पर पहुंचे हर व्यक्ति को जागरूक किया है। भविष्य में यदि कोई बिना मास्क मिला तो पांच सौ रुपये जुर्माना किया जाएगा। उनकी अपील है कि जिसको यात्रा करनी है केवल वही व्यक्ति स्टेशन पर प्रवेश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें