फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब होगी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासनिक शिकंजा कसने जा रहा है। जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) अवैध कॉलोनियों में निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है। डीटीपी के सर्वे के अनुसार जिले में करीब 58 स्थानों पर अवैध कॉलोनियों को काटा गया है। काफी जगहों पर विभाग कार्रवाई कर चुका है। हालांकि कार्रवाई के कुछ ही समय बाद यहां दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो जाते हैं। डीटीपी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान, दुकानों की दीवारें, सड़कें और सीवर नेटवर्क उखाड़े जाएंगे। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जरूरत होगी। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना डीटीपी की स्वीकृति के कोई भी कॉलोनी वैध नहीं मानी जाएगी। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भविष्य में न तो बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी और न ही संपत्ति की कानूनी रजिस्ट्री हो सकेगी। अमर उजाला की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

जिला योजनाकार करनाल गुंजन वर्मा ने कहा कि जिले में सभी अवैध कॉलोनी या उसमें होने वाले निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें