करनाल। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को तीन महीनों का मानदेय न मिलने के विरोध में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यहां अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के अधीक्षक को ज्ञापन भी साैंपा।
मिड-डे मील वर्कर सुबह को सेक्टर-12 में एकत्र हुए। लघु सचिवालय के सामने ही बैठक की। इसमें मुख्य वक्ता सतपाल सैनी के समर्थन में कहा कि तीन महीने से मिड-डे मील वर्कर्स बिना मानदेय के की काम कर रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। इस मौके पर अनीता, उषा, मीना, कविता, गीता, सुनीता और ओपी माटा आदि मौजूद रहे। संवाद