फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान के बाहर सामान रखने पर आठ दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नगरपालिका की ओर से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने के लिए आह्वान किया गया। वही नगरपालिका कर्मचारियों ने आठ दुकानदारों को नोटिस भी थमा दिया है। नगरपालिका की अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू की है। दो दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत काफी दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया है। मंगलवार को चलाए गए अभियान के तहत दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद भी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सामान रख रहे हैं। जिसको लेकर बुधवार को फिर नगरपालिका के कर्मचारी दुकानों पर पहुंचे और दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने देने के लिए कहा साथ ही नपा कर्मचारियों ने आठ दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं। नपा अधिकारियों के अनुसार दुकानों के सामने सामान नहीं रखने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकानों के सामने सामान रखने से शहर में जाम की स्तिथि बनी रहती हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरपालिका के सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत बुधवार को आठ दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में लोगों को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें