करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के बीएफएसआई तीसरे और चौथे सेमेस्टर के नौ विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट में स्थान बनाया है। मेधावियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. शशि मदान ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर के छात्र हितेश ने 69.5 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय में पहला, चंचल चौधरी ने 66.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, इशनूर 64.1 प्रतिशत अंकों के साथ छठा, टीना ने 60.8 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, हर्षदीप ने 60. 7 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां, कर्ण में 58.5 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां और चंचल ने 56.2 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह चौथे सेमेस्टर में भी हितेश ने 65.3 प्रतिशत अंकों के साथ पहला और इशनूर ने 62.6 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने मेरिट में आए सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉमर्स विभाग की अध्यक्षत प्रो. चेष्टा अरोड़ा, प्रो. राबिया विर्क, डॉ. देवी भूषण, प्रो. भावना शर्मा, प्रो. पवनदीप, प्रो. मनीष, प्रो. प्रशांत शर्मा, प्रो. रमनप्रीत भट्टी, प्रो. अर्शिया और बिन्दु मौजूद रहे। ब्यूरो
-