फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बवाल

Sat, 07 Jun 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली छात्रा से दुराचार करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आर्य समाज व आप कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर बाजारों को दो घंटे के लिए बंद करवाया, लेकिन बाजार बंद का असर मिला जुला ही रहा।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे और दुराचार के मामले में पुलिस प्रशासन के साथ जिरह करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। आर्य समाज व आप कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को घरौंडा बंद का ऐलान किया था। इसके बाद शुक्रवार की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की और शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद रखने का आग्रह किया।

 जिससे बंद का असर मिला जुला रहा। प्रदर्शनकारी विश्वकर्मा चौक से होते हुए भीषण मार्ग, मुख्य बाजार, अराईपुरा रोड, अग्रसेन कॉलोनी व नई अनाज मंडी से होते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने इस मामले को लेकर डीएसपी राजकुमार व डीएसपी बलजिंद्र सिंह से बातचीत की। आर्य समाज से जुडे़ दिलबाग सिंह ने पुलिस स्टेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दस दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समयावधि के दौरान पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा तो वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। बाद में डीएसपी राजकुमार शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
27 मई को दो बजे घरौंडा के एक गांव की स्कूली छात्रा का स्कूल से आते वक्त किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपहरण कर लिया था और दुराचार के बाद उसे मूनक के पास झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था।

दस टीमें हैं गठित
डीएसपी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रही। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीमें गठित कर रखी है। जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें