फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एचएसजीएमसी चुनाव में दो कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए जिले में पड़ने वाले वार्ड संख्या 16, 17, 18 और 19 के लिए आए कुल 29 नामांकनों की सोमवार को जांच की गई। इसमें दो कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। अब मैदान में 27 उम्मीदवार बचे हैं। दो जनवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी में कुल पांच नामांकन आए थे, जिनमें जांच पड़ताल के दौरान एक कवरिंग उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर - 17 निसिंग में कुल आठ नामांकन दाखिल किए गए थे, ये सभी सही पाए गए हैैं। वार्ड नंबर - 18 असंध में भी कुल आठ नामांकन थे, इनमें से एक कवरिंग उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वार्ड नंबर- 19 करनाल में सभी आठ नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए 30 दिसंबर को नामांकनों की जांच-पड़ताल की गई है और दो जनवरी दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं तथा इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही वैध नामांकनों की भी सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा पोलिंग स्टेशनों की भी सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी, जिसके बाद उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें