फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: परिवार ने 38 लाख का कर्ज लेकर भेजा था विदेश, दो बहनों का भाई था मनीष

Mon, 30 Dec 2024 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत हो गई। परिवार ने बेटे को 38 लाख का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। अभी उसे अमेरिका गए एक साल तीन महीने हुए थे। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत हुई है। करनाल के कुंजपुरा के रहने 27 वर्षीय युवक मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनीष के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सीएम से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव जल्द भारत लाया जाए। 
विज्ञापन


मनीष के बड़े भाई कर्णदीप ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई मनीष को अमेरिका भेजा था। वह एक साल तीन महीने पहले ही अमेरिका गया था। परिजनों ने उसे अमेरिका भेजने के लिए 38 लाख रुपये का कर्ज लिया था। मनीष न्यूयॉर्क में किराये के कमरे में रहता था। 

बीती रात को खाना खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसके साथ रहने वाले उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। 
विज्ञापन


मनीष के भाई ने बताया कि वह टैक्सी चलाने की तैयारी कर रहा था। रात को उसे सांस लेने में दिक्कत आई थी। उसके परिवार में दो बहने और एक बड़ा भाई है। मनीष एक स्टोर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें