फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जहरीली हवा से नहीं मिली निजात, धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
जहरीली हवा से नहीं मिली निजात, धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार - फोटो : जहरीली हवा से नहीं मिली निजात, धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्रवाई नाकाफी, एक्यूआई 298 पर पहुंचा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। शहर की हवा लगातार 12 दिन से प्रदूषित बनी हुई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह धुंध की मोटी परत छाने से दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई। इसका असर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी दिखाई दिया। वहीं, सुबह और शाम की सैर करने वालों की संख्या में भी कमी आई।
तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वाहनों, होटल-रेस्टोरेंट और सड़क किनारे ढाबों के तंदूर से निकलने वाला धुआं वातावरण में फैल रहा है। ठंड के कारण हवा में धुएं और प्रदूषक कणों का फैलाव कम हो रहा है, जिससे स्मॉग की स्थिति बन रही है। नवंबर के शुरुआती दो दिन ही हवा की गुणवत्ता बेहतर रही थी। तीन नवंबर से एक्यूआई ग्रीन जोन से निकलकर ऑरेंज जोन में पहुंच गया। इसके बाद से यह लगातार 200 से 284 के बीच बना रहा। शनिवार को बढ़कर 298 तक पहुंच गया और रेड जोन की सीमा से महज दो अंक नीचे रह गया।
विज्ञापन

ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की जा चुकीं
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की जा चुकी हैं, लेकिन नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की कार्रवाई का असर नजर नहीं आ रहा है। ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार दोपहर आंशिक बादल छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री गिरकर 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

अस्थमा मरीजों के लिए नुकसानदेह
नागरिक अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप ने बताया कि प्रदूषण का मौजूदा स्तर सांस और अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। वहीं, स्वस्थ लोगों को भी आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें