71 किलो भारवर्ग में बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र निशांत ने स्वर्ण पदक हासिल कर सबसे होनहार मुक्केबाज का खिताब अपने नाम किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र यशपाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
ढांड के बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के छात्र निशांत देव ने राष्ट्रीय अलाइट मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। ये जानकारी प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने दी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के बल्लारी में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 3 छात्रों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
इसमें 71 किलो भारवर्ग में बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र निशांत ने स्वर्ण पदक हासिल कर सबसे होनहार मुक्केबाज का खिताब अपने नाम किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र यशपाल ने कांस्य पदक हासिल किया। तीसरा छात्र विशाल बतान तीन मुकाबले जीतने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में हार गया। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।