फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

\nirbaadh milegee bijalee, kam voltej kee samasya hogee khatm

विज्ञापन
nirbaadh milegee bijalee, kam voltej kee samasya hogee khatm
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन समारोह स्थल से सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों की मौजूदगी में दो विद्युत उप केंद्रों का लोकार्पण किया। इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांव बीबीपुर जाटान में तीन करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बनाया है।
विज्ञापन

इस सब स्टेशन के बनने से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस सब स्टेशन को 132 केवी सब स्टेशन बयाना से 9.8 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन के द्वारा जोड़ा गया है। इसमें अभी 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस सब स्टेशन के बनने से बीबीपुर जाटान, समौरा, गढ़ी गुजरान, जनेसरो, मनोहरपुर व जोहड़ माजरा गांव के करीब 5850 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे तथा इंद्री के 132 केवी सब स्टेशन को ओवरलोडिंग से राहत मिलेगी।
असंध विधानसभा क्षेत्र में असंध कॉलेज रोड पर तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन को 132 केवी सब स्टेशन असंध से 2.5 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इसमें अभी 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस सब स्टेशन के बनने से असंध शहर, मर्दान खेड़ा तथा मुंढ गांव क्षेत्र के करीब 6551 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा तथा 33 केवी सब स्टेशन असंध और 132 केवी सब स्टेशन असंध को ओवरलोडिंग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में करीब दो करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बने अग्निशमन भवन का लोकार्पण किया। इससे नगर परिषद तरावड़ी के लोगों को लाभ होगा और उन्हें उचित समय पर उचित सहायता प्राप्त हो सकेगी।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, हरियाणा राज्य चीनी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष एवं शाहबाद के विधायक रामकरण, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार, करनाल रेंज के आयुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार, नगर निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी योगेश कुमार, शुगर मिल की प्रबंध निदेशक अदिति, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर सलमानी सहित मिल के डायरेक्टर तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें