फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निक्षय पोर्टल बंद, टीबी मरीजों का नहीं मिल रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों को सरकारी योजना का लाभ देने व इलाज में परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से निक्षय पोर्टल बंद है जिससे सरकारी व निजी अस्पतालों में आने वाले टीबी के मरीजों का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंच पा रहा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी न तो जिले में रोजाना कितने मरीज अस्पतालों में जांच करवाने के लिए आ रहे और कितने मरीजों को जांच में टीबी निकली है, ये देख नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को सरकारी लाभ देने में अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टीबी मुक्त अभियान के तहत निक्षय पोर्टल लॉन्च किया गया था। जिसके अंतर्गत टीबी रोग मामलों की जांच, निदान, उपचार और फॉलोअप से संबंधित सेवाओं और स्थिति की निगरानी को ट्रैक करता है। इसके साथ-साथ रोगियों को दवा के संबंध में सतर्क करना है। इसके अलावा सरकार की ओर से टीबी मरीजों को प्रतिमाह दिए जाने वाले 500 रुपए भी इसी पोर्टल के माध्यम से दिए जाते हैं लेकिन एक सप्ताह से पोर्टल बंद होने के कारण मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। पोर्टल पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। कभी चल जाता है तो कभी सर्वर डाउन दिखा देता है। जिससे थोड़ी बहुत परेशानी ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें