फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आर्मेनिया से हंगरी भेजने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आर्मेनिया से हंगरी भेजने के नाम पर 18.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बयाना गांव निवासी सोहन पाल ने बताया कि वह आर्मेनिया गया था। वहां उसका काम नहीं चल रहा था तो उसे दीपक नाम का एक व्यक्ति मिला। जिसने खुद को पंजाब के अमृतसर का बताया। उसने कहा कि वह आर्मेनिया से हंगरी भेजने का काम करता है। वहां अधिक रुपये मिलते हैं। उसने छह लाख रुपये प्रति व्यक्ति मांगे। उसने आरोपी की बात घर वालों से करा दी। आरोपी ने कहा कि अमृतसर में उसकी पत्नी ममता रहती है उसे रुपये दे दो। उन्होंने 18.25 लाख रुपये उसकी पत्नी को दे दिए मगर उसे हंगरी नहीं भेजा और खुद भारत चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें