फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा निकाय चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Mon, 17 Feb 2025 02:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/यमुनानगर/कुरुक्षेत्र

सार

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। हरियाणा के 18 जिलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यालय के बाहर माला पहने खड़े प्रत्याशी अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए सोमवार (17 फरवरी) नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन मेयर चुनाव के लिए सभी दलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल, यमुनानगर-जगाधरी थानेसर सहित अन्य जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


करनाल से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वाधवा ने आखिरी दिन नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले वह निर्मल कुटिया में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ है, अगर मैं मेयर बनता हूं तो किसी प्रकार की कोई कमीशन नहीं ली जाएगी। नामांकन से पहले मनोज वाधवा निर्मल कुटिया और गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माता-पिता और गुरु से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस की ओर से नगर परिषद थानेसर चेयरपर्सन प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने नामांकन भरा। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह भी मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चेयरपर्सन का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा, जबकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य बेहतर प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर नगर परिषद पिछले नौ साल से भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है और इसी मुद्दे पर प्रमुखता से चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही शहर की सड़कों की खस्ताहालत, बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। वहीं, भाजपा से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर पद के लिए सुमन बहमनी ने नामांकन किया।



नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी हुई है। जहां नगर परिषद थानेसर के चेयरपर्सन माफी ढांडा का नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। वहीं सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नामांकन भरवाने के दौरान करीब 10 मिनट तक जिला सचिवालय में रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी चेयरपर्सन ही नहीं हर वार्ड पार्षद का भी चुनाव जीतेंगे। पूरे प्रदेश की जनता स्थानीय स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक भाजपा को ही सत्ता में देखना चाहती है और पूरी उम्मीद है कि निकाय चुनाव में भी भाजपा ही विजयी होगी। 

उधर थानेश्वर नगर परिषद के 32 वार्ड पार्षद के लिए भी नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ में हुई है। वही थानेसर नगर परिषद चेयरपर्सन के कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता नेहरा भी आज चुनाव करेंगे जिससे पहले कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में जिला भर के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटेंगे। वहीं इस्माईलाबाद नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए भी नामांकन होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी ने हवन और निर्मल कुटिया में टेका माथा
निकाय चुनाव में करनाल नगर निगम में मेयर पद के कांग्रेस उम्मीदवार ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अपना चुनाव कार्यालय स्थापित कर लिया है। सुबह उन्होंने कार्यालय में हवन करके उद्घाटन किया। इसके बाद वे कांग्रेस के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के साथ निर्मल कुटिया में माथा टेकने गए। यहां के बाद वे दोपहर को नामांकन दाखिल करने जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा, कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह, नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, ललित अरोड़ा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा भी शिरकत करेंगे।

करनाल में भाजपा प्रत्याशी रेनू वाला ने भरा नामांकन
करनाल भाजपा चुनाव प्रभारी ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेनू वाला गुप्ता का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बीच पार्षद और एक मेयर सभी मिलकर कमल खिलाएंगे और भारी जीत हासिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा में अनेक कार्य कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए पहुंचे अनिल विज
अंबाला छावनी में नगर परिषद के लिए चेयरमैन और पार्षद पद पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी पहुंचे। नामांकन का आखिरी दिन कैंट के एसडीएम कार्यालय पर खासी भीड़ लगी रही। फार्म भरने वालों की भीड़ से एसडीएम कार्यालय खचाखच भरा हुआ था। पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें