फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठंड में नवजात को फेंका, तोड़ दिया दम

Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। रिमझिम बारिश के बीच हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में दुनिया में आंखें खोलने के चंद क्षणों के बाद मां की निष्ठुर ममता ने उसे मौत की नींद सुला दिया। घरौंडा के कैमला रोड पर एक सत्संग भवन के निकट सुबह को जब कंबल में लिपटा ठंडा शव देखा गया, तो यही लगा कि उसकी अधखुली आंखें ये पूछ रही हों कि हे मां आखिर मेरा कसूर था...।
इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। शव को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा रहा कि बच्चा ने इस दुनिया में कुछ ही क्षण सांस ली होगी। ये किसी की अनचाही संतान था या फिर बिनब्याही मां की गलतियों का सजा।
विज्ञापन

पुलिस ने सात महीने के नवजात के शव को कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह बारिश के मौसम में घरौंडा में कैमला रोड पर सत्संग भवन के सामने एक नवजात मिला है, जो करीब सात महीने का बताया है और जो लड़का है। सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद नवजात को कब्जे में ले लिया। वह मृत था। लोगों ने बताया कि नवजात को एक कंबल में लपेटा हुआ था और सत्संग भवन के सामने बने नाले की स्लैब पर उसे रखा हुआ था।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने जब वह कंबल देखा तो उसे उठाने के लिए गया। जैसे ही उसने कंबल को उठाया तो वह भारी सा लगा। इसके बाद उसने कंबल को खोलकर देखा कि क एक नवजात है। उसे देखकर वह हक्का बक्का रह गया और उसने आसपास केस लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली जाएगी, जिससे परिजनों तक पहुंचा जा सके। वहीं आशा वर्करों से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें