फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टेडियम के शौचालयों का होगा कायाकल्प

Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम के शौचालयों की खस्ताहाल लंबे समय से बनी है। यहां के शौचालय के दरवाजे व टाइलें टूट चुकी हैं। अब खेल विभाग द्वारा चार लाख 47 हजार रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस राशि से यहां के शौचालयों का कायाकल्प होगा। विदित हो कि खिलाड़ियों को शौचालय की सुविधा न मिलने उनमें काफी रोष है। खिलाड़ी शौचालय को जल्द से जल्द बनवाने की मांग कर रहे है। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के जरूरत को देखते हुए शौचालयों के कायाकल्प के बजट को स्वीकृत किया है। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि स्टेडियम के शौचालय की जब तक मरम्मत होगी, खिलाड़ी खेल विभाग कार्यालय के शौचालयों का इस्तेमाल कर सकते है।

खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण ने बताया कि शौचालय बनवाने के बजट को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कार्य के लिए अगले सप्ताह टेंडर खुल जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें