फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरानी की जगह आईं नई बसें, बेड़ा ज्यों का त्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद भी करनाल रोडवेज का बेड़ा नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में जिस तरह से लोग पांच साल पहले बसों की कमी से जूझ रहे थे, वहीं स्थिति आज भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब पुरानी की बजाय नई बसों में सफर करने को मिल रहा है। दो वर्ष में करनाल डिपो में 131 नई बसें शामिल हुई हैं, जबकि 70 बसे यहां से कंडम होने के बाद चली गई हैं।

ऐसे में स्वीकृत 283 बसों के बेड़े में अभी भी 125 बसों की कमी है। जबकि 17 लाख की आबादी को सफर कराने का जिम्मा किलोमीटर स्कीम की बसें मिलाकर महज 158 बसों पर ही है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2018 में सर्वाधिक 175 बसें करनाल डिपो में थी। इसके बाद लगातार बसों का बेड़ा घटता गया।
विज्ञापन

2022 में बसों की संख्या घटकर 135 रह गई, वहीं 2023 में भी एक बार बसों के जाने से संख्या घटकर 96 रह गई थी। हालांकि नई बसें शामिल होन के बाद वर्ष के अंत तक बेड़ा 140 तक पहुंच गया। वहीं 2024 की शुरुआत से अब तक 35 बसें नई आ चुकी हैं, 28 बसें कंडम हो गई, जबकि 16 बसें यहां समयावधि पूरी होने के बाद दूसरे जिलों में हस्तांतरित हो गई।
वर्ष 2018 से 22 तक एक भी बस विभाग को नई नहीं मिली। ऐसे में अब 13 किलोमीटर स्कीम की बसें मिलाकर 158 बसें बेड़े में हैं, इनमें 131 पूरी तरह से नई हैं जोकि 2023 और 24 में ही आई हैं, लेकिन इनके आने के बाद भी मानक पूरा नहीं हो पाया है। ब्यूरो



50 से ज्यादा गांवों नहीं बस सुविधा

अब से पहले 2022 में ही सबसे ज्यादा 25 बसें कंडम हुई। इससे हालात यह बने कि जिले के 442 गांवों में 50 से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जहां रोडवेज की बस जाती ही नहीं। वहीं बसें घटने से कई स्थानीय मार्गों पर केवल सुबह और शाम की ही बस सुविधा है। इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, बैजनाथ, जयपुर के अतिरिक्त करनाल से कांगड़ा, ज्वाला जी, चामुंडा देवी और नैना देवी के लिए सीधी बस सेवा काफी समय से बंद है।
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में नई बसें काफी संख्या में शामिल हुई हैं। पुरानी बसें कंडम होने के साथ ही मार्ग से हटती गईं। ऐसे में बसों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी। हालांकि पिछले दो सालों में स्थिति काफी सुधरी है। और भी बसें बेड़े में शामिल होंगी। इससे परिवहन सुविधा बढ़ेगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें