शनिवार को मामूली बात को लेकर हुए झगडे़ में नगर पार्षद बलविंद्र सिंह के
भांजे समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए राजकीय कल्पना चावला
मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया गया।
दोनों पक्षों के लोगों ने एक
दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पार्षद बलविंद्र सिंह के घायल भांजे
के साथ शहर के नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता के पति बृज गुप्ता समेत
शहर के कई पार्षद राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
थाना सिविल
लाइन पुलिस ने इस मामले में पार्षद के भांजे शक्ति पुरम निवासी जितेंद्र की
शिकायत पर पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के पुत्र चारचमन निवासी
समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल
इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पार्षद बलविंद्र सिंह के
भांजे को झगडे़ में चोट आने के कारण पार्षद बलविंद्र सिंह, पार्षद राकेश
कुमार, शहर के डिप्टी मेयर मनोज वधवा समेत कई लोग मेडिकल कालेज पहुंचे।
पार्षद बलविंद्र सिंह ने बताया पालम कालोनी में उसका भांजा सरकारी खंभे
लगाए जाने का काम करवा रहा था।
गली में खंभा लगाने पर पूर्व एसआई गुरदयाल
सिंह बख्शी ने खंभा अपने घर के आगे लगाने से मना कर दिया। इस पर अभी बात चल
रही थी कि एसआई के बेटे ने उसके भांजे पर तेजधार गैंती से हमला कर उसे
जख्मी कर दिया। बाद में वह स्वयं की चोट मार कर उपचार लेेने के लिए
पहुंचे।
दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप को निराधार बताने के साथ कहा कि
दूसरा पक्ष उसके घर के बाहर खंभा गाड़ने पर अड़ा था। थाना पुलिस लाइन
प्रभारी ललित सिंह ने कहा कि इस मामले में घायल जितेंद्र की शिकायत पर
गुरदयाल सिंह बख्शी के बेटे और अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
है।