फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्पेन में आयोजित पैरा बैडमिंटन में नीरज ने जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्पेन में आयोजित पैरा बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज ने कांस्य पदक जीता है। उसने यह मुकाम एसएल थ्री स्पर्धा (धड़ से नीचे के भाग की विकलांगता के साथ एक स्टैंडिंग क्लास) के महिला वर्ग मुकाबले में पाया है। इस स्पर्धा में आधे कोर्ट का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता चार से 16 मार्च तक स्पेन के विक्टोरिया टोलेडो में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में करनाल से पेरिस ओलंपिक पदक विजेता नितेश कुमार व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज ने भाग लिया। विदित हो कि इससे पहले कर्ण नगरी की बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज ने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नीरज इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिता में पदक जीतकर भारत का नाम चमका चुकी है।
नीरज ने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। उनके मुख्य कोच बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि नीरज 2028 में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रही है। नीरज ने अभी तक की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विदेशी खिलाड़ियों को हराकर एकल, दोहरे व मिक्स मुकाबलों में पदक जीते हैं।
विज्ञापन

पति की प्रेरणा से बनी बेहतर खिलाड़ी
नीरज ने अपने पति की प्रेरणा से एसएल पैरा बैडमिंटन में ख्याति प्राप्त की है। नीरज ने बताया कि उसकी वर्ष 2011 में सरकारी अध्यापक से शादी हुई थी। उससे पहले मैंने बैडमिंटन की कोई प्रतियोगिता नहीं खेली थी। हालांकि उन्हें बैडमिंटन खेलना शुरू से ही पसंद था। उन्होंने अपने पति सुभाष की प्रेरणा से कर्ण स्टेडियम में कोच राकेश पांडे से प्रशिक्षण लेकर अभ्यास शुरू किया। जिसके फलस्वरूप बेहतर मुकाम हासिल कर पाई।
विज्ञापन


नीरज की उपलब्धियां
- वर्ष 2022 में इंडोनेशिया ओपन में दो कांस्य पदक जीते हैं।
- वर्ष 2023 स्पेन ओपन लेवल-दो के डबल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है।
- मार्च 2023 में दोहरे मुकाबले में कांस्य जीता व पैरा फर्स्ट एडिशन में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें