माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इसी माह से शुरू हुई घरौंडा अदालत में अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। करनाल जिले में इसका आयोजन करनाल जिला न्यायालय के अलावा उपमंडल इंद्री, असंध और घरौंडा की अदालत में भी किया जाएगा।
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मुकदमों का निपटारा करवाएं। लोक अदालत में निपटारा होने पर किसी की हार नहीं होती।
सीजेएम ने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित स्थाई लोक अदालत में प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए लोक अदालत का आयोजन आठ मई को किया जाएगा। जिसमें प्री लिटिगेशन स्टेज पर बैंक, बीमा, बिजली, पानी इत्यादि के मुकदमों का निपटारा किया जाएगा।