फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नप ने आर्किटेक्ट को भेजा लाइसेंस रद्द करने व ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस

Sun, 07 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद सचिव ने एक आर्किटेक्ट को लाइसेंस रद्द करने व ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस भेजा है। साथ उनको सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद के सचिव मनीश शर्मा ने तीन दिसंबर को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि निजी आर्किटेक्ट ने एसएमएच मेडीकेयर अस्पताल का नक्शा नगर परिषद की भूमि पर अवैध कब्जे सहित स्वीकृत कराकर नगर परिषद के हितों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

अस्पताल मालिकों से मिलीभगत कर नगर परिषद से जालसाजी व धोखाधड़ी की गई है। इसके अलावा स्वीकृत नक्शे में भारी तकनीकी त्रुटियां भी पाई गई हैं। सचिव मनीश शर्मा ने बताया कि इस नोटिस में आर्किटेक्ट देशवाल को अपना जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद उसका लाइसेंस रद्द कर ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी । एसएमएच एंड मेडिकेयर अस्पताल की बिल्डिंग निर्माण के स्वीकृत कराए गए नक्शे को नगर परिषद पहले ही रद्द कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें