फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एलिवेटेड हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई पुलिस की दुर्गा शक्ति गाड़ी

Sun, 07 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एलिवेटेड हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में एलिवेटेड हाईवे पर रिलायंस शोरूम के सामने शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम गाड़ी की रोहतक रोडवेज बस के साथ टकरा गई। ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। हादसे में दुर्गाशक्ति के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, हादसे के बाद एलिवेटेड हाईवे पर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे रोहतक रोडवेज की बस करनाल साइड से रोहतक की ओर जा रही थी। जैसे ही बस एलिवेटेड हाईवे पर रिलायंस शोरूम के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही दुर्गाशक्ति की गाड़ी ने बस को ओवर टेक किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी का पीछे वाला हिस्सा बस से टकरा गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर को हाईवे के बीच में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दुर्गा शक्ति गाड़ी के चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, रोडवेज व बस की टक्कर से बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय बस की दुर्गा शक्ति की गाड़ी से टक्कर हुई बस में करीब 85 यात्री सवार थे। वहीं दुर्गा शक्ति गाड़ी में दो महिला कांस्टेबल और एक चालक सवार थे।


हाईवे पर लगा जाम
एलिवेटेड हाईवे पर हादसा होने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। एक साइड पर पूरी तरह से ब्लॉक होने के कारण करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया। इसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें