फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैंटर की टक्कर से नंदी घायल लोगों ने किया हाईवे जाम, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमस्ते चौक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर कैंटर छोड़कर भाग गया। सूचना के बावजूद समय पर गोशाला एंबुलेंस न पहुंचने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। डायल-112 की टीम ने लोगों को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी युवाओं के अनुसार, नमस्ते चौक के पास पंजाब नंबर के कैंटर ने सड़क पर जा रहे नंदी को टक्कर मार दी थी। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह वाहन वहीं छोड़कर भाग गया।
गोरक्षा दल के सदस्यों ने घटना के करीब डेढ़ से दो घंटे तक कई गोशालाओं और एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई मदद नहीं पहुंची। नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन

डायल-112 पुलिस टीम पहुंची तो लोगों को समझाया। लोगों के सहयोग से घायल गोवंश को सड़क के बीच से हटाकर सुरक्षित किनारे कराया। इसके बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सामान्य किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें