करनाल। कनाडा में वीजा लगवाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने
रोहित खन्ना, मोहित खन्ना, विमल खन्ना, केदार नाथ निवासी झांसी यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-16 निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे सुमित कांबोज के साथ आरोपी रोहित खन्ना, उसके भाई मोहित खन्ना व पिता विमल खन्ना व केदार नाथ निवासी झांसी उत्तर प्रदेश ने मिलकर कनाडा का वीजा दिलाने का लालच देकर 18 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपियों का उनके घर आना-जाना था। उसका बेटा सुमित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जो 2019 में सउदी अरब में था। बेटा कनाडा से मास्टर डिग्री करना चाहता था तो उसने वहां के दो कॉलेजों में आवेदन किया। उसके साथ रोहित ने भी कॉलेज में आवेदन किया। रोहित बोला की उसका जानकार केदार कनाडा का वीजा लगवा देगा।
फरवरी 2021 में आरोपियों ने बताया कि बहरीन से ही फीस जमा करानी होगी। इसके बाद आरोपियों ने 11 लाख रुपये ले लिए। फिर बोले कि बहरीन का वर्क परमिट भी जरूरी है। इसके बाद सुमित का बेहरीन का वीजा खत्म हो गया तो आरोपी से वीजा बढ़वाने को कहा लेकिन वीजा नहीं बढ़ा तो वह वापस आ गया। इस बीच आरोपियों ने उससे और रुपये लिए। आरोपियों ने उसके साथ कुल 18 लाख रुपये की ठगी की।