फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर कीर्तन का रोड़ी साहिब में भव्य स्वागत

Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। रोड़ी साहिब गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। असम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर निकाले जा रहे नगर कीर्तन का निसिंग, सिंघड़ा और डाचर गांव में भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था। एक बस में श्री गुरु गोबिंद सिंह के शस्त्र व गुरु की निशानियां थीं।
विज्ञापन

यह यात्रा शहीदों के सरदार गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित है। इसमें रोड़ी साहिब गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सुरेद्र सिंह, उपप्रधान विरेंद्र पाल सिंह, विक्रम सिंह, हैरी वडैच, कुलवंत सिंह व गुरपेज सिंह ने बताया कि असम से शुरू होकर यह यात्रा पूरे देश में जाएगी और 21 नवंबर को आनंदपुर साहिब विश्राम होगी। यह तीन महीने की यात्रा पूरे देश में सद्भावना, भाईचारा और एकता का संदेश दे रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज और आने वाली पीढि़यों को गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान और उनके महान योगदान से अवगत कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें