करनाल। गांव बल्ला में 10 जुलाई की रात चांदराम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तेजिंद्र निवासी बल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में आरोपी को पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इससे वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी राइफल, लाइसेंसी पिस्तौल, आर्म्स लाइसेंस, आठ गोली और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। 22 जुलाई को आरोपी को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा।
मूनक थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी तेजिंद्र ने 10 जुलाई की रात को गांव बल्ला के अड्डे पर चांदराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कृष्ण के बयान पर आरोपी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तेजिंद्र को 20 जुलाई को मूनक एरिया से गिरफ्तार किया गया था। 21 जुलाई को उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अब 22 जुलाई को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।