फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंटू ने नाइजीरिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Sat, 11 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मंटू ने नाइजीरिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में कार्यरत कर्मचारी मंटू कुमार ने प्रथम अबिया राज्य नाइजीरिया पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक जीता है। मंटू कुमार के रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
मंटू कुमार ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक लागोस, नाइजीरिया (अबिया राज्य) में आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला भारत के ही टोक्यो 2020 पैरालंपिक पदक विजेता प्रमोद भगत के साथ हुआ। बेस्ट ऑफ थ्री के कड़े मुकाबले में मंटू 2-1 से हार गए। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के सीईजे को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने पहुंचे कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान संपूर्ण सिंह ने कहा कि हम सब इंडियन ऑयल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे साथी कर्मचारी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें