फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पताल में दाखिल गर्भवती महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में किया जाएगा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पताल में दाखिल गर्भवती महिलाओं और जच्चा बच्चा को अब शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। उसी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जाएगी। प्राइवेट अस्पताल का चयन करने के लिए डीसी द्वारा एक टीम बनाई गई है, जो शहर के 3 अस्पताल महावीर दल, अर्पणा, आरपीआईआईटी का निरीक्षण करेगी फिर किसी एक अस्पताल का चयन कर उसमें सभी गर्भवती महिलाओं को शिफ्ट किया जाएगा। वहां पर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी तैनात रहेगा। यह कदम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पूरे वार्ड को कोविड-19 अस्पताल बनाने के बाद लिया गया है। क्योंकि अब जो मरीज मेडिकल कॉलेज में नॉन कोरोना पॉजिटिव हैं उन्हें सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में होगा इमरजेंसी मरीजों का इलाज
मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीज व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज अब सरकारी अस्पताल में ही होगा और वहां पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का स्टाफ तैनात होगा। मेडिकल कॉलेज में सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीज ही दाखिल होंगे। बाकी सभी मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही होगा।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 हॉस्पिटल बना दिया गया है, इस कारण मेडिकल कॉलेज में दाखिल सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिला, जच्चा-बच्चा इन सभी को दाखिल करने व डिलीवरी करने के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल का चयन किया जाएगा इसके लिए एक टीम बनाई है। उस प्राइवेट अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जाएगी और वहीं पर उन्हें दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें