फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदरों ने छीनी आजादी, बचपन घरों में कैद

Sat, 08 Feb 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। नगर पालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। वार्ड से पार्षद बनने के इच्छुक उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। वार्ड-तीन की जनता बंदरों व बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान है। इस वार्ड में बंदरों ने जनता की आजादी छीन ली है। बंदरों व आवारा पशुओं के डर से बचपन घरों में कैद है।
विज्ञापन

यहां बंदर व बेसहारा पशु विकास के मुद्दे पर हावी हैं। मजबूरी में लोगों को अपने घरों की किलेबंदी करनी पड़ रही है। स्थानीय जनता ने बताया कि वह बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। वार्ड का ऐसा कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां बंदरों की दहशत न हो। मकानों पर बने जाल देखकर ही हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वार्डवासियों ने बताया कि छतों पर लगी पानी की टंकियों को बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। छत पर जो कपड़े सुखाए जाते हैं बंदर उन्हें भी नहीं छोड़ते। बंदर घरों से सामान उठाकर ले जाते हैं। जैसे ही हाथ में थैला दिखाई देता है बंदर निशाना बनाने से नहीं चूकते। वार्ड की गलियों में बंदर टोलियों में बैठे रहते हैं। दिन में गलियों से गुजरना आसान नहीं होता।
विज्ञापन

खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हर समय बंदरों का डर बना रहता है। बंदरों व आवारा पशुओं की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। वार्ड में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बार-बार गुहार के बाद भी उनकी यह समस्या जस की तस है। नगरपालिका के अधिकारी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे। उम्मीद है कि इस बार वार्ड से जो पार्षद चुना जाएगा वह सबसे पहले बंदरों व आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कदम उठाएगा।









लगवाई थीं एलईडी लाइटें : कंचन


वर्ष 2013 में पार्षद एवं वाइस चेयरमैन कंचन चोपड़ा ने कहा कि एलईडी लाइटें लगवाई थी। पात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनवाए गए। हमने अपने कार्यकाल में वार्ड से बंदर पकवाए थे। लोगों की पेंशन बनवाकर उन्हें राहत दी। सरकार की योजनाओं के तहत जरूरतमंदों के मकान बनवाए।
बंदरों ने किया परेशान : पंकज



पंकज गर्ग का कहना है कि वार्ड के लोग बंदरों से परेशान हैं। बंदरों ने जीना दूभर कर दिया है। वार्ड के लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके अलावा आवारा पशुओं ने भी परेशानी बढ़ा रखी है। वार्ड की गली टूटी पड़ी हैं। इन्हें ठीक करवाया जाए। पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड की समस्याओं का समाधान करे।


सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : अश्विनी




अश्वनी गुप्ता ने बताया हमारे वार्ड में स्ट्रीट लाइट की परेशानी शुरुआत से है। सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाए, ताकि दुकानदारों को परेशानी न हो। वार्ड-3 में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। इस पर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगाम कसी जाए।

सीवरेज डलवाए, मकान बनवाए : पूजा



पूर्व पार्षद पूजा गुप्ता ने बताया अपने कार्यकाल में वार्ड में सीवरेज लाइन बिछवाई थी। प्रधानमंत्री जन आवास योजना के गरीबों के लिए मकान बनवाए। सड़कें व नालियां दुरुस्त करवाई। वार्ड को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई। लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया। वार्ड में सार्वजनिक स्थानोें पर बेंच भी रखवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें