फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

Sat, 08 Feb 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला नगर योजनाकार करनाल की टीम ने शहरी क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। करीब नौ डीपीसी, सड़कें और बिजली के खंभों आदि को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी सतीश कुमार को सूचना मिली थी कि सेक्टर 16 में अंबेडकर भवन के आसपास अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। नोटिस का जवाब नहीं मिला तो टीम ने जेसीबी से अवैध कॉलोनी में सात डीपीसी, बिजली के खंभे, सीवर नेटवर्क और पक्की सड़कों को तोड़ दिया गया। इसके बाद दूसरी अवैध कॉलोनी गिरडे वाले पीर के सामने दयानंद कॉलोनी के पास थी, यहां भी टीम ने दो डीपीसी, बिजली के खंभे, चहारदीवारी, कच्ची पक्की सड़के, सीवर नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें